हड़प्पा सभ्यता
विस्तार :
अब तक प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार , हड़प्पा सभ्यता का विस्तार , पूरब से पश्चिम 1600 किमी और उत्तर से दक्षिण 1100 किमी तक फैला हुआ था . यह सभ्यता , पूरब में आलमगीरपुर (हिंडन तट,उ.प्र.) से लेकर पश्चिम में सुतकागेंडोर (दाश्त तट ,बलूचिस्तान ) तक और उत्तर में मांडा (चेनाब तट ,जम्मू और कश्मीर) से लेकर दक्षिण में दाईमाबाद (प्रवरा तट ,महाराष्ट्र) तक फैली हुई थी. विस्तृत प्रसार के बावजूद सभ्यता के स्थलों में उल्लेखनीय समानता दिखाई देती है.
नगर नियोजन :
हड़प्पा सभ्यता की सर्वाधिक महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक उसका नगर नियोजन है. यह भारतीय उपमहाद्वीप की प्रथम ज्ञात नागरिक सभ्यता (Urban Civilization) है.